..................... Sooryavanshi Weekend Box Office Collection- Akshay Kumar film had a blockbuster Sunday | सूर्यवंशी वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- अक्षय कुमार की फिल्म ने रविवार को की धमाकेदार कमाई - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस: रोहित शेट्टी की फिल्म ने रविवार को की बंपर कमाई, रिकॉर्डतोड़ वीकेंड कलेक्शन

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने ब्लॉकबस्टर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले वीकेंड बंपर कमाई की है और 3 दिन में 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म ने 26.94 करोड़ के लगभग की कमाई की है और इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 77.08 करोड़ तक पहुंच चुका है।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म का लोगों ने काफी लंबा इंतजार किया है। लिहाजा, इसका नतीजा टिकट खिड़की पर साफ देखने को मिल रहा है। कोई शक नहीं कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

sooryavanshi-weekend-box-office-collection

फिल्म दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मुंबई, गुजरात-सौराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन कर रही है। मुंबई में फिल्म के क्रेज को देखते हुए इसके शोज भी बढ़ा दिये गए हैं। बता दें, अभी भी कई राज्यों में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर नहीं खुले हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन रिकॉर्डतोड़ है। कह सकते हैं कि सूर्यवंशी दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में सफल रही है।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

सूर्यवंशी ने भारत में पहले दिन 26.29 करोड़, दूसरे दिन 23.85 करोड़ और तीसरे दिन 26.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 77.08 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 2 दिनों में 75 करोड़ का कलेक्शन किया है।ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है।

सूर्यवंशी ओवरसीज में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। नॉर्थ अमेरिका में 520 स्क्रीन, यूरोप में 158 स्क्रीन, यूएई में 137 स्क्रीन, ऑस्ट्रेलिया में 107 स्क्रीन, फ्रांस में 29 स्क्रीन, जर्मनी में 36 स्क्रीन, स्पेन में 20 स्क्रीन और इटली में 19 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म इजरायल, जापान, चिली, मिस्र और इराक में भी रिलीज हुई है।

इतने करोड़ के साथ ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

इतने करोड़ के साथ ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

जहां तक फिल्म के बजट और कलेक्शन का सवाल है.. तो 140 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ऐवरेज, 160 करोड़ के साथ सेमी-हिट, 175 करोड़ के साथ हिट, 200 करोड़ के साथ सुपरहिट और 225 करोड़ पार जाने पर ब्लॉकबस्टर मानी जाएगी।

2021 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

2021 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इस साल की शुरुआत में कुछ फिल्में थियेटर्स में आई थीं, लेकिन बिजनेस ठंडा रहा। अगस्त में अक्षय कुमार की बेल बॉटम भी मुश्किल से 40 करोड़ तक के आसपास पहुंच पाई थी।

लॉकडाउन के बाद की सबसे बड़ी रिलीज

लॉकडाउन के बाद की सबसे बड़ी रिलीज

सूर्यवंशी लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी रिलीज है। ना सिर्फ फिल्म की टीम को.. बल्कि पूरी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, डिस्ट्रिब्यूटर्स, प्रदर्शक.. सभी को फिल्म से बेहद उम्मीद थीं, जिस पर फिल्म सफल रही है।

अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो एक्टर की अब तक 14 फिल्मों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जो एक खास रिकॉर्ड है। वहीं, सूर्यवंशी 15वीं फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X