धमाकेदार कमाई के साथ सूर्यवंशी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 25 फिल्मों में शामिल, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 189 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ पार करने वाली है। फिल्म ने 25 दिनों के बाद भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। इसी के साथ अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 25 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
सूर्यवंशी ना सिर्फ साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव मस्तानी और ये जवानी है दिवानी जैसी सुपरहिट फिल्मों की भी पीछे छोड़ दिया है। टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में ये अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है।

इससे पहले अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, गुड न्यूज और मिशन मंगल इस लिस्ट में शामिल है। ये तीनों ही फिल्मों का कलेक्शन 200 करोड़ से ऊपर का रहा है।
सूर्यवंशी की 200 करोड़ क्लब में एंट्री तो फिलहाल मुश्किल दिखती है। लेकिन आंकड़ों को देंखे तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 195-196 करोड़ तक जा सकता है।

टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट
बाहुबली हिंदी (511.30 करोड़) को यदि इस लिस्ट में शामिल ना किया जाए.. तो बॉलीवुड की अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर है आमिर खान की फिल्म दंगल। फिल्म ने भारत में 387.39 करोड़ का कलेक्शन किया था।

टॉप 5 फिल्में
बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में दो फिल्में आमिर खान, दो सलमान खान और एक रणबीर कपूर की शामिल है। टॉप 5 फिल्मों की कमाई कुछ इस प्रकार हैं-
दंगल- 387.39 करोड़
संजू- 341.22 करोड़
पीके- 339.50 करोड़
टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़
बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़

300 करोड़ी फिल्में
टॉप 25 सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में 8 फिल्मों ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इन 8 फिल्मों में शामिल हैं- दंगल, संजू, पीके, टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान, वॉर, सुलतान और पद्मावत..

200 करोड़ी फिल्में
वहीं, ऐसी फिल्में जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार, लेकिन 300 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई.. इस लिस्ट में 16 फिल्में शामिल हैं- धूम 3, तान्हाजी, कबीर सिंह, उरी, कृष 3, सिंबा, किक, चेन्नई एक्सप्रेस, भारत, प्रेम रतन धन पायो, हाउसफुल 4, गोलमाल अगेन, हैप्पी न्यू ईयर, 3 इडियट्स, गुड न्यूज, मिशन मंगल..

4600 करोड़ तक पहुंचे अक्षय कुमार
बता दें, इस फिल्म की कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार के 30 सालों का करियर का अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4600 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।

टॉप 4 में शामिल
सूर्यवंशी कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की टॉप 4 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिलहाल सूर्यवंशी से ऊपर हैं हाउसफुल 4 (206 करोड़), गुड न्यूज (201.14 करोड़) और मिशन मंगल (200.16 करोड़).. देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी इन फिल्मों को पार कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications