चौथे दिन भी सूर्यवंशी की कमाई का कहर जारी,100 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म- एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने सिनेमाघरों में दर्शकों को आने पर मजबूर कर दिया। धमाकेदार एक्शन और कॉप यूनिवर्स की फिल्म सूर्यवंशी ने दिवाली पर बंपर कमाई की। सूर्यवंशी ने ओपनिंग कलेशन 22-25 करोड़ तो दो दिन में सूर्यवंशी ने 50 करोड़ रुपये कमाई की। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने तीसरे दिन 28-29 करोड़ कमाके शानदार वीकेंड कलेक्शन किया। कुल मिलाकर सूर्यवंशी कोरोना काल में बॉलीवुड के लिए नई उम्मीद बनकर आई है और इस उद्योग में जान फूंक दी है।
इन आंकड़ों के आधार पर सूर्यवंशी का चौथे दिन का कलेक्शन भी शानदार आने की उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी सोमवार को भी सूर्यवंशी थिएटर्स में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली है। आइए सूर्यवंशी की चौथे दिन की एडवांस बुकिंग पर नजर डालते हैं और ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के बारे में भी बताते हैं।

रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के लिए पूरे 19 महीने का इंतजार किया है। कई बार कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी। आखिरकार दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज हुई।


Click it and Unblock the Notifications











