..................... Akshay kumar sooryavanshi box office worldwide beat mission mangal and Shahrukh khan Raees।अक्षय कुमार सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड देगी मिशन मंगल और शाहरुख की रईस को टक्कर - Hindi Filmibeat

Box Office: वर्ल्ड वाइड सूर्यवंशी की 300 करोड़ तूफानी कमाई , मिशन मंगल- रईस से मुकाबला, बड़ी रिपोर्ट !

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। कोरोना महामारी की शुरुआत में सूर्यवंशी ने सिनेमाघर में रिलीज की तैयारी कर ली थी। लेकिन थिएटर बंद होने के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए एक बड़ा लंबा इंतजार किया।

सूर्यवंशी के साथ दर्शकों ने सिनेमाघर खुलने का जश्न मनाया और फिल्म की करोड़ों की कमाई हुई। 27 दिन से अधिक सिनेमाघर में मजबूत पकड़ बनाने के बाद सूर्यवंशी ने वल्ड वाइड एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर मिशन मंगल और रईस की कमाई भी पीछे छोड़ दिया है।

sooryavanshi

सूर्यवंशी इस साल की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट साबित हुई इसकी वजह एक्शन, देश भक्ति और अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी रहा है। चार सप्ताह पार करने के बाद भी सूर्यवंशी ने कमाई के लिहाज से अपना आंकड़ा 300 करोड़ पार करने की पूरी तैयारी कर ली है।

सूर्यवंशी ने 284.63 करोड़ की कमाई

सूर्यवंशी ने 284.63 करोड़ की कमाई

कोरोना काल में इस तरह लगातार विश्व स्तर पर कमाई कर सूर्यवंशी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। सामने आयी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस की नई जानकारी के अनुसार ग्रास इंडिया सूर्यवंशी का कलेक्शन 224.63 करोड़ का रहा है। विदेश में फिल्म की कमाई की बात की जाए तो सूर्यवंशी ने 60 करोड़ की कमाई की है। इस लिहाज से कुल मिलाकर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी ने 284.63 करोड़ की कमाई की है।

मिशन मंगल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस

मिशन मंगल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस

इसी के साथ अक्षय कुमार ने अपनी दो फिल्म हाउसफुल 4 और मिशन मंगल को कड़ी टक्कर दी है। साथ ही शाहरुख खान की रईस को भी सूर्यवंशी ने पीछे छोड़ दिया। बता दें कि अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस करीब 287. 18 करोड़ की कमाई की है।

सूर्यवंशी सिनेमाघर में 300 करोड़ पार?

सूर्यवंशी सिनेमाघर में 300 करोड़ पार?

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 291.08 की कमाई की। फिल्म जानकारों के मुताबिक सूर्यवंशी सिनेमाघर में 300 करोड़ पार कर सकती है। सूर्यवंशी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कुल कमाई अब तक 190.88 करोड़ की है।

सूर्यवंशी की नेटफ्लिक्स पर रिलीज

सूर्यवंशी की नेटफ्लिक्स पर रिलीज

दूसरी तरफ सूर्यवंशी को रिलीज के चार वीक बाद ओटीटी पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। सूर्यवंशी की नेटफ्लिक्सपर रिलीज कहीं ना कहीं सिनेमाघर में सूर्यवंशी को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ औरवर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में बड़ी रुकावट बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X