बॉक्स ऑफिस: 70 करोड़ से गिरकर 11 करोड़ पर पहुंची रजनीकांत की अन्नाथे, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने छोड़ा पीछे
5 नवंबर को जहां पूरे दुनियाभर में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी रिलीज हुई। ठीक उससे एक पहले मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाकेदार दस्तक। पहले वीकेंड तक अन्नाथे से शानदार कलेक्शन दिखाया और 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई।
अन्नाथे ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 70.19 करोड़, दूसरे दिन 42.63 करोड़, तीसरे दिन 33.71 करोड़, चौथे दिन 28.20 करोड़ और पांचवे दिन यानि की सोमवार को 11.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वहीं, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 34.39 करोड़, दूसरे दिन 32.43 करोड़, तीसरे दिन 34.84 करोड़ और चौथे दिन यानि की सोमवार को 18.11 करोड़ का कलेक्शन किया है।
लिहाजा, दोनों फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन को देखा जाए तो सूर्यवंशी ने अन्नाथे को भारी अंतर से पीछे किया है। मंगलवार की कमाई के साथ सूर्यवंशी भारत में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म वीकेंड के बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











