Box Office Report: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के आते ही सिमटी कंगना की इमरजेंसी, खिलाड़ी ने छापे नोट

Sky Force Box Office Collection Day 1: पुष्पा के बाद बॉक्स ऑफिस पर हर किसी को एकजबरदस्त हिट का इंतजार है। जनवरी में कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन अभी तक कोई पुष्पा के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत की इमरजेंसी रिलीज हुई थी उसने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया है। वहीं अब अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की स्काई फॉर्स रिलीज हुई है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस देशभक्ति फिल्म ने काफी अच्छी ओपनिंग की है। अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने सैक्निल्क के मुताबिक, अभी तक 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 2 दिन बाद रिपब्लिक डे है। 26 जनवरी के मौके पर फिल्म की कमाई और बढ़ने की भी उम्मीद है। बता दें कि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।
फिल्म की कहानी इंडियन एयरफोर्स के एक जांबाज पायलट की है। वो 1965 की जंग में लापता हो गए थे। इसमें ये भी दिखाया गया है कि कैसे वो सिपाही न सिर्फ अपने साथियों की जान बचाता है बल्कि एयरफोर्स के फाइटर जेट्स में बदलाव भी करवाता है।
वहीं बात करें कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की तो 'इमरजेंसी' ने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 3.6 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन 'इमरजेंसी' ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.05 करोड़ रुपये रहा। पांचवें दिन 'इमरजेंसी' ने 1 करोड़ का कारोबार किया। वहीं छठे दिन 'इमरजेंसी' का कलेक्शन 1 करोड़ रहा। सातवें दिन फिल्म ने 90 लाख का बिजनेस किया। अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 8वें दिन 62.22 फीसदी की गिरावट के साथ महज 34 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ 'इमरजेंसी' की आठ दिनों की कुल कमाई अब 14.64 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर माना जा रहा है कि स्काई फोर्स ने आते ही 'इमरजेंसी' का खेल खत्म सा कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि अक्षय कुमार की फिल्म के आगे कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा वीकेंड पर कितना कारोबार कर पाती है। फिलहाल तो 'इमरजेंसी' के लिए 15 लाख का आंकड़ा पार करने में पसीने छूट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











