BOX OFFICE: अक्षय कुमार vs शाहरूख खान.. एक ही महीने में.. जबरदस्त क्लैश!
जॉलीएलएलबी 2 और रईस के साथ अक्षय कुमार और शाहरूख खान दोनों 6 फिल्में लिए 100 करोड़ क्लब में क्लैश कर रहे हैं। यहां जानें 100 करोड़ क्लब में शामिल बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स।
जैसी कि उम्मीद थी अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने ही वाली है। 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली यह अक्षय कुमार की सातवीं फिल्म है। पिछले साल रिलीज अक्षय की तीनों फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
['मैं फिल्म बनाता रह गया.. इधर सलमान ने 300-400 करोड़ कमा लिए..']
बहरहाल, अब अक्षय कुमार 7 फिल्मों के साथ एक फिर 100 करोड़ क्लब में नंबर दो के पायदान पर आ चुके। यह तो आप सब जानते ही होगें कि नंबर 1 की पोजिशन पर कौन है? नहीं.. अरे, 10 फिल्मों के साथ बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान।

खैर, अक्षय कुमार को यह नंबर 2 के पोजिशन में बराबर की टक्कर देने के पहले से खड़े हैं शाहरूख खान। शाहरूख और अक्षय कुमार दोनों ही 6-6 फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल थे। लेकिन इसी साल जनवरी में रईस के साथ शाहरूख आगे बढ़ चुके हैंं.. और अब अक्षय ने एक ही महीने में फिर बराबरी कर ली है।
यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications