#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3
2016 के 8 महीने बीत चुके हैं और आखिरकार अक्षय कुमार ने दिखा ही दिया कि वो बॉक्स ऑफिस के असली सुलतान है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर 72 फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फ्लॉप हुईं, कुछ ने पानी तक नहीं मांगा कुछ ने अपनी कमाई निकाल ली। लेकिन कुछ बेहतरीन फिल्में थीं जो हिट हुईं।
कमाई के लिहाज़ से देखा जाए तो ये साल काफी अच्छा जा रहा है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि किसने कितना कमाया। 2016 बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फिल्म बनी 300 करोड़ की सुलतान। लेकिन फिर भी आज सलमान खान नंबर एक पायदान से नीचे सरक गए।

हालांकि सुलतान वहीं हैं, लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा कमाने वाले एक्टर बने चुके हैं अक्षय कुमार! कल भी अक्षय कुमार की रूस्तम ने सलमान खान की सुलतान का एक रिकॉर्ड तोड़ा था। सबसे ज़्यादा कमाने वाले सोमवार का रिकॉर्ड।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
जानिए 2016 के सबसे ज़्यादा कमाने वाले हीरो हीरोइन -
#1 - अक्षय कुमार - 308 करोड़
तीन फिल्में और तीनों 100 करोड़! इससे बेहतर कोई रिकॉर्ड नहीं हो सकता। हालांकि अक्षय कुमार की रूस्तम ने अभी 100 का आंकड़ा पार नहीं किया है लेकिन हमें यकीन है कि कर लेगी। अब तक एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूस्तम की कमाई मिलाकर अक्षय कुमार 308 करोड़ बॉक्स ऑफिस को दे चुके हैं।
#2 सलमान खान - 300 करोड़
सलमान खान सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्म सुलतान इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म। लेकिन सलमान खान ने इस साल अभी तक बॉक्स ऑफिस को 300 करोड़ दिए हैं। अब देखना है कि अगले साल उनकी दो रिलीज़, क्या कमाल करती हैं।
#3 शाहरूख खान - 85 करोड़
शाहरूख खान से ऐसी उम्मीद किसी को नहीं होगी, पर उनकी और टाईगर श्रॉफ की कमाई में ज़्यादा अंतर नहीं है। वहीं, उनसे ज़्यादा तो इस साल हीरोइनों ने कमा लिया है। शाहरूख खान की फैन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, इस बात का हमें काफी दुख है। हालांकि अभी उनकी डियर ज़िंदगी आना बाकी है।
#4 टाईगर श्रॉफ - 76 करोड़
टाईगर श्रॉफ आने वाले वक्त के सुपरस्टार हैं और ये बात वो धीरे धीरे साबित करते जा रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग धीरे धीरे बढ़ रही है और अ फ्लाइंग जट आने के बाद टाईगर के आंकड़े शानदार होंगे।
#5 सिद्धार्थ मल्होत्रा - 73 करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है और इस बात का फायदा कपूर एंड सन्स को भी मिला। वैसे भी ये फिल्म इस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक थी और सिद्धार्थ की कमाई है -73 करोड़। हालांकि बार बार देखो की रिलीज़ के बाद, ये आंकड़ा बदल जाएगा।
हीरोइनों की बात की जाए तो इस साल कुछ लोगों के लिए साल बेहतरीन जा रहा है।
#1 सोनम कपूर - 75 करोड़
हालांकि इस लिस्ट में सोनम कपूर को काफी नीचे होना चाहिए, लेकिन इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि सोनम ने खुद के दम पर ये कमाई बॉक्स ऑफिस को दी है। साथ ही नीरजा, इस साल की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म है।
#2 अनुष्का शर्मा - 300 करोड़
सुलतान की बेगम आर्फा ने भी पूरी फिल्म में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया है। और भले ही सलमान ने सुलतान के लिए आर्फा को ज़्यादा क्रेडिट ना दिया हो पर अनुष्का इस फिल्म का बेस्ट पार्ट थीं।
#3 जैकलीन फर्नांडीज़ - 176 करोड़
जैकलीन फर्नांडीज़ इस साल के 100 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं तो वहीं ढिशूम की कमाई के साथ वो इस साल बॉक्स ऑफिस को 176 करोड़ दे चुकी हैं। इसका मतलब है कि अ फ्लाइंग जट की रिलीज़ के बाद, जैकलीन की इस साल की कमाई होगी 200 करोड़!
#4 आलिया भट्ट - 132 करोड़
एक हिट और एक एवरेज देने के बाद आलिया की इस साल की कमाई है 132 करोड़। हालांकि उनकी दोनों ही फिल्में कपूर एंड सन्स और उड़ता पंजाब दर्शकों को काफी पसंद आई। और उनकी डियर ज़िंदगी का इंतज़ार बेसब्री से हो रहा है
#5 करीना कपूर - 110
दो फिल्मों, और करीना कपूर अभी भी बॉक्स ऑफिस गेम में हैं। उड़ता पंजाब और की एंड का के साथ करीना कपूर इस साल बॉक्स ऑफिस को 110 करोड़ दे चुकी हैं।
ये तो रहे अब तक के आंकड़े लेकिन आने वाले 4 महीने इन आंकड़ों में पूरी तरह फेरबदल कर देंगे। शिवाय, ऐ दिल है मुश्किल, बार बार देखो, डियर ज़िंदगी, रॉक ऑन 2, दंगल, धोनी, बेफिक्रे जैसी फिल्में अभी बाकी हैं मेरे दोस्त!


Click it and Unblock the Notifications









