#Stardom: अक्षय कुमार के जॉली एलएलबी 2 Box Office ने ये भी कर डाला!
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 बॉक्स ऑफिस पर दंगे काट रही हैं और सीक्वल के लिहाज़ से ये अलग ही रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपनी पहली फिल्म जॉली एलएलबी का लाइफटाइम केवल 3 दिन में पूरा कर लिया!
अक्षय कुमार जिस सुपरफास्ट स्पीड से बढ़ रहे हैं, उन्हें रोकना वाकई नामुमकिन है। अब उनकी जॉली एलएलबी 2 की कमाई ऐसी ताबड़तोड़ हो रही है कि कब कौन सा रिकॉर्ड टूट जा रहा है पता नहीं चल पा रहा है।
लेकिन अक्षय कुमार ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया जिसे सुनकर सब मान जाएंगे कि वाकई वो बॉक्स ऑफिस किंग हैं। दऱअसल, जॉली एलएलबी 2 की तीन दिन की कमाई ने जॉली एलएलबी के लाइफटाइम कलेक्शन को ही पछाड़ दिया है।

अरशद वारसी यानि कि असली जॉली फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। उन्होंने दो बार फिल्म देखी है और उनका मानना है कि अक्षय कुमार उनसे 10 गुणा बेहतर काम कर गए हैं।
[Yayy: सुपरफास्ट बन रही है अक्षय कुमार की 'डिब्बाबंद' फिल्म!]
गौरतलब है कि पहले भी अरशद ने कहा था कि जॉली को एक बड़ा प्रोड्यूसर चाहिए था जो फिल्म को वो लेवेल दे सके। मेरे ऊपर ना कोई पैसा लगाता ना ही फिल्म इतनी हिट होती। अक्षय की वजह से सुभाष कपूर को काफी ज़्यादा परिचय मिल गया।
[ये फिल्म अक्षय की नहीं, पर उनके ये 4 सीन VIRAL!]
फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और इंतज़ार किया जा रहा है कि कब फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी। ये अक्षय कुमार की लगातार चौथी 100 करोड़ी फिल्म होगी। देखिए उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications