..................... अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में- जानें टॉप 10 फिल्मों का हिसाब, जबरदस्त रिकॉर्ड | Akshay Kumar's highest grossing movies, from Housefull 4 to Sooryavanshi, know top 10 films - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में- जानें टॉप 10 फिल्मों का हिसाब, जबरदस्त रिकॉर्ड

akshay-kumar-s-highest-grossing-movies-from-housefull-4-to-sooryavanshi-know-top-10-films

Akshay Kumar's Highest Grossing Movies: साल 2023 की अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी चर्चा शुरु हो चुकी है। पिछला साल अक्षय के लिए खास नहीं रहा था, लिहाजा उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ अक्षय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी करेंगे।

अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो एक्टर की अब तक 15 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जो एक खास रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में 15 फिल्मों के साथ ही सलमान खान भी टॉप पर हैं।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखा जाए तो साल 2019 अक्षय कुमार के लिए काफी जबरदस्त रहा था, जब एक्टर ने एक ही साल में तीन 200 करोड़ी फिल्में दी थीं- मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज। इससे पहले अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था।

फिलहाल अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 4 टॉप पर है, जिसने 206 करोड़ की कमाई की है। अब देखना है कि सेल्फी आंकड़ों की लिस्ट में कहां तक पहुंच पाती है।

यहां जानें अक्षय कुमार की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

हाउसफुल 4

हाउसफुल 4

2019 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 206 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

गुड न्यूज़

गुड न्यूज़

2019 में ही रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज ने 201.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही। गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ दिखे थे।

मिशन मंगल

मिशन मंगल

2019 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह अक्षय कुमार की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी थी।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई पहली फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस 195.04 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही थी। कोविड की वजह से रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म कई शहरों के थियेटर्स में सिर्फ 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ रिलीज की गई थी।

2.0

2.0

अक्षय कुमार और रजनीकांत की इस पैन इंडिया फिल्म 2.0 ने हिंदी में बॉक्स ऑफिस 188 करोड़ का कलेक्शन किया था।

केसरी

केसरी

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अक्षय कुमार की यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने 153 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी।

टॉयलेट- एक प्रेम कथा

टॉयलेट- एक प्रेम कथा

133.60 करोड़ की कमाई के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा अक्षय कुमार की खास फिल्मों में से एक है। 'स्वच्छ भारत' अभियान पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था।

राउडी राथौड़

राउडी राथौड़

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की राउडी राथौड़ सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 131 करोड़ का कलेक्शन किया है। लंबे समय तक यह अक्षय कुमार की टॉप फिल्म बनी हुई थी।

एयरलिफ्ट

एयरलिफ्ट

देशभक्ति से लबरेज़ अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। कंटेंट के लिहाज से आज भी यह अक्षय की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में आती है।

रूस्तम

रूस्तम

2016 में रिलीज फिल्म रूस्तम ने 127.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Read more about: akshay kumar box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X