BOX OFFICE: अक्षय कुमार का धमाका.. बना रिकॉर्ड.. तो एक सुपरस्टार हुए FLOP
साल 2016 खत्म होने में सिर्फ 4 महीने बचे हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस अभी भी बेहतरीन फिल्मों का इंतजार कर रही है। कोई शक नहीं कि फिल्मों के मामले में यह साल कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। ताजा उदाहरण मोहनजोदड़ो का लिया जा सकता है।
अगस्त के महीने में अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, टाईगर श्राफ जैसे स्टार्स की फिल्म रिलीज हुई। लेकिन बॉक्स ऑफिस को इसका कुछ खास फायदा नहीं मिल पाया। जी हां, रूस्तम को छोड़कर कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई है। यहां तक की ऋतिक की मोहनजोदड़ो भी कमाई के लिए तरस गई।
ये 8 साल पुराने अक्षय कुमार नहीं हैं, Dear शाहरूख.. टक्कर लेना पड़ेगा मंहगा!
वहीं, इस साल की फिल्मों का आंकड़ा देखा जाए तो केवल चार फिल्में ही सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में आ पायी है। जिसमें से दो अक्षय कुमार की फिल्म है। जबकि फैन, मोहनजोदड़ो जैसी बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धोखा दे दिया।
लेकिन अभी भी कुछ फिल्मों से हमारी उम्मीद जुड़ी हुई है। इनमें आमिर खान की दंगल, अजय देवगन की फिल्म शिवाय, करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल, आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे शामिल है। उम्मीद है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएंगी।
यहां जानें अगस्त में रिलीज फिल्मों का हाल.. और इस साल की हिट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

