बॉक्स ऑफिस PREDICTION: 'एयरलिफ्ट' को पीछे करेगी.. अक्षय कुमार की 'रूस्तम'!
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रूस्तम' 12 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है।
अक्षय कुमार इस साल दो सौ करोड़ी फिल्म दे चुके हैं। लिहाजा, इस फिल्म से फैंस के साथ साथ ट्रेड पंडितों को भी काफी उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म मोहनजोदड़ो से क्लैश होने के बावजूद अच्छी ओपनिंग देगी। रूस्तम से 12-14 करोड़ तक के ओपनिंग की उम्मीद है।
मोहनजोदड़ो vs रूस्तम.. इस क्लैश पर अक्षय कुमार का REACTION
रूस्तम में अक्षय कुमार एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में है और फिल्म 1959 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है। फिल्म में दमदार संस्पेंस डाला गया है। अब देखना है कि दर्शकों को यह कितनी पसंद आती है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'रूस्तम' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications

