..................... Akshay Kumar's Rakshabandhan Lifetime Box Office Collection will close under 40 crores | 'रक्षाबंधन' लाइफटाइम कलेक्शन- बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ के अंदर सिमटी अक्षय कुमार की फिल्म - Hindi Filmibeat

'रक्षाबंधन' लाइफटाइम कलेक्शन- बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ के अंदर सिमटी अक्षय कुमार की फिल्म

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षाबंधन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रही है। फिल्म ने 8.20 करोड़ की धीमी शुरुआत ली थी, लेकिन पहला वीकेंड गुजरते ही इसने दम तोड़ दिया। सिनेमाघरों में दर्शक का मिलने की वजह से फिल्म के शोज भी बड़ी प्रतिशत में कैंसिल कर दिये गए।

रक्षाबंधन अब हर दिन फिल्म 1 करोड़ के लगभग की कमाई कर रही है। जो कि निराशाजनक है। अब तक फिल्म ने 38 करोड़ के लगभग का कुल कलेक्शन किया है, जबकि ट्रेंड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 40-42 करोड़ तक जा सकता है।

akshay-kumar-rakshabandhan-lifetime-box-office-collection-will-close-under-40-crores-a-flop

कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। 70 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म भारी नुकसान में रही। बड़े पैमाने पर मार्केटिंग और प्रचार करने के बावजूद, रक्षाबंधन वीकेंड के दौरान केवल 28.61 करोड़ कमाने में सफल रही। स्वतंत्रता दिवस हॉलीडे कलेक्शन 6.31 करोड़ ही दर्ज किया गया। वहीं, फिल्म फिर मंगलवार से नीचे ही जाते दिखी।

अक्षय कुमार की तीन बैक टू बैक फ्लॉप

अक्षय कुमार की तीन बैक टू बैक फ्लॉप

इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं- बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन.. अफसोस की बात है कि तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। जबकि 2021 में आई अक्षय की ही फिल्म सूर्यवंशी सुपरहिट रही थी।

हिंदी फिल्मों का बुरा हाल

हिंदी फिल्मों का बुरा हाल

साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक फिल्में टिकट खिड़की पर धराशयी होती दिख रही हैं। चाहे वो बड़े बजट की फिल्म हो, छोटे बजट की फिल्म हो, सुपरस्टार की हो या न्यूकमर की.. ज्यादातर फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं।

रक्षाबंधन हुई थी क्लैश

रक्षाबंधन हुई थी क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की रक्षाबंधन आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा से क्लैश हुई थी। दोनों ही बड़ी फिल्में थी, लेकिन दोनों ने ही शुरुआती 5 दिनों में ही दम तोड़ दिया। लाल सिंह चड्ढा ने किसी तरह 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की तीन फिल्में भले बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही हैं। लेकिन अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है। आने वाली फिल्मों में शामिल है- कठपुतली, राम सेतु, सेल्फी, ओह मॉय गॉड 2, सोरारई पोटरु हिंदी रीमेक, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां.. और वेब सीरीज 'दि एंड'..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X