BOX OFFICE: रजनीकांत- अक्षय कुमार की फिल्म देगी सबसे धमाकेदार ओपनिंग, रिकॉर्डतोड़!
सुपरस्टार अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 इस गुरुवार रिलीज होने वाली है। लोगों के बीच इस फिल्म का काफी क्रेज है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी काफी जबरदस्त आ रही है। दक्षिण भारत में कई शहरों में एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और कई थियेटर हाउसफुल भी हो चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 2.0 इस साल की ही नहीं.. बल्कि भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।
शहीदों को सिर्फ आज नहीं, बल्कि रोज याद करना चाहिए- अक्षय कुमार
600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड लगभग 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। जाहिर है ज्यादा स्क्रीन का फायदा ओपनिंग के दिन जरूर दिखेगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो 2.0 गुरुवार को 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग दे सकती है।

2.0 भारत की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोर शोर से किया जा रहा है और कहना गलत नहीं होगा फिलहाल भारत में चारों ओर इस फिल्म का ही क्रेज है। फिल्म रिलीज होने के बाद यदि इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है.. तो फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
यहां जानें कैसा रहेगा 2.0 का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications