BOX OFFICE: 5 दिन, 50 करोड़- ओवरसीज में अक्षय कुमार का धमाका!
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज के पांचवे दिन भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। लेकिन खास बात है कि फिल्म ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
सलमान खान ने रिलीज किया शानदार फर्स्ट लुक.. रिलीज डेट FINAL
जाहिर है दर्शकों को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है। आर बाल्की ने एक सोशल मुद्दे को इंटरटेनमेंट के साथ जिस तरह परोसा है, वह काबिलेतारीफ है। जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 90-100 करोड़ तक जा सकता है। यानि की फिल्म होगी सुपरहिट। देखना दिलचस्प होगा कि क्या पैडमैन अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है!


Click it and Unblock the Notifications