BOX OFFICE: अक्षय कुमार का धमाका- 4 दिनों में 50 करोड़ पार- शानदार
अक्षय कुमार- राधिका आप्टे की फिल्म पैडमैन शानदार प्रदर्शन कर रही है। कोई शक नहीं कि पद्मावत के बाद पैडमैन साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म साबित होगी। आम दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक से फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही अपना बजट पार कर लिया।
ना सलमान, ना शाहरुख.. इनके पास है BOX OFFICE का धमाकेदार रिकॉर्ड!
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 5.87 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यानि की फिल्म की कुल कमाई हो चुकी है 45.92 करोड़। खास बात है कि फिल्म सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर बनी है।

दर्शकों को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 90-100 करोड़ तक जा सकता है। यानि की फिल्म होगी सुपरहिट। देखना दिलचस्प होगा कि क्या पैडमैन अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है!
यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications











