BOX OFFICE: अक्षय कुमार की पैडमैन ओपनिंग- धमाकेदार 15 करोड़ से शुरुआत!
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कहीं ना कहीं फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि फिल्म एक ऐसे सामाजिक मुद्दे पर बनी है, जिसके बारे में खुलकर बात नहीं की जाती।
2017 की सुपरहिट फिल्म- KHAN सुपरस्टार- अब 2019 में सीक्वल FINAL
फिल्म पैडमैन महिलाओं की माहवारी और सैनेटरी पैड्स की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर आधारित है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म रियल लाइफ पैडमैन आर मुरुगुनत्थम की जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ते सैनेटरी पैड्स बनाए।

खास बात है कि पैडमैन सोलो रिलीज हो रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 13-15 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। वहीं, वीकेंड पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिल सकता है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications