BOX OFFICE: सलमान खान को पीछे करेंगे अक्षय कुमार.. बनेंगे KING.. आसान है!
[बॉक्स ऑफिस] जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉक्स ऑफिस 2016 की। कोई दो राय नहीं कि इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। सलमान खान, शाहरूख, आमिर, अजय देवगन.. सभी स्टार अपनी बेस्ट फिल्मों के साथ तैयार हैं। ऐसे में यह काफी दिलचस्प है कि आखिर बॉक्स ऑफिस का किंग बनेगा कौन?
इस साल मुख्य तौर पर जंग है सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच। पिछले साल बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो की वजह से सलमान सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने थे। वहीं, अक्षय कुमार ने 4 फिल्मों के साथ 339 करोड़ का बिजनेस किया था।
BOX OFFICE: शाहरूख को किया पीछे.. अब अक्षय कुमार की बारी..
लेकिन बता दें, इस साल सलमान की एक ही फिल्म रिलीज हो रही है, सुल्तान। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। लेकिन एयरलिफ्ट का धमाका और हाउसफुल 3 की क्रेज को देखते साफ है कि अक्षय कुमार अपनी तीन फिल्मों के साथ सलमान खान को आसानी से पीछे कर देंगे। बता दें, इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हो रही है।
वहीं, पिछले साल आमिर खान बड़े पर्दे से गायब रहे थे। और अब वे अपनी खास फिल्म दंगल के साथ वापस आ रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म से वे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। लेकिन शायद आमिर के लिए यह रास्ता इतना आसान नहीं होने वाला।
बजरंगी भाईजान से मिला नंबर वन का टैग शायद सलमान सुल्तान के साथ इस साल भी बरकरार रखना चाहें। देखिए इस साल किन किन फिल्मों के साथ जारी रहेगी बॉक्स ऑफिस की जंग-


Click it and Unblock the Notifications











