BOX OFFICE: सिनेमाघरों में आई अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी', जानें ओवरसीज कलेक्शन
9 नवंबर जहां भारत और बाकी देशों में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मार्च 2020 के बाद थियेट्रिकल रिलीज पाने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।
राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी यह हॉरर- कॉमेडी फिल्म 9 नवंबर को रिलीज हुई है। भारत में फिल्म को समीक्षकों और आम दर्शकों से निगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हालांकि हॉटस्टार के अनुसार, इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए सब्सक्राइबर्स द्वारा लॉग इन किया गया.. और यह बन गई ओपनिंग पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म।

ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 41.09 लाख, न्यूजीलैंड में 28.38 लाख और फिजी में 10.34 लाख की कमाई की है। जाहिर है यह कमाई औसत से भी कम है।


Click it and Unblock the Notifications











