'केसरी' Week 1 बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की धमाकेदार HATTRICK- 100 करोड़ पार
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ अक्षय कुमार ने हैट्रिक बना ली है। गोल्ड, 2.0 के बाद अब केसरी लगातार 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। हालांकि पहले दिन के बाद फिल्म कुछ धीमी पड़ गई थी। लेकिन सारागढ़ी के युद्ध पर बनी इस फिल्म ने अब अपना बजट पार कर लिया है।
80 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को सुपरहिट की श्रेणी में आने के लिए 160 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो कि फिलहाल मुश्किल दिखता है। इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है।

केसरी उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सिंतबर 1891 में अपनी वीरता और जाबांजी से 10,000 अफगानियों से लड़ाई कर सारागढ़ी को बचाया था। फिल्म में एक्शन सीन्स को काफी बेहतरीन ढ़ंग से फिल्माया गया है। लेकिन इमोशन के मामले में फिल्म पीछे रह गए।
बहरहाल, यह अक्षय कुमार की 11वीं फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। यहां जानें अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications