BOX OFFICE: अक्षय कुमार की केसरी- 8 दिनों तक ताबड़तोड़ कमाई- हाउसफुल 3 भी पीछे
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, यह 2019 की सबसे जल्दी 100 करोड़ पार करने वाली फिल्म बनी है। केसरी ने 8 दिनों में 106 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है और इसी के साथ अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म हाउसफुल 3 का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर दिया है।
हालांकि पहले वीकेंड के बाद फिल्म कुछ धीमी पड़ गई। लेकिन फिल्म ने अब अपना बजट पार कर लिया है। सारागढ़ी के युद्ध पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है।

केसरी 80 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी है। जो कि फिलहाल मुश्किल दिखता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 135-140 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। यानि की टॉयलेट एक प्रेम कथा (133.60 करोड़) को पार कर यह अक्षय कुमार की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications