..................... Akshay Kumar's Kesari Day 5, Monday Box Office collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: अक्षय कुमार का धमाका- 5 दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची 'केसरी'

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पांच दिनों में लगभग 90 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि पहले दिन के बाद फिल्म कुछ धीमी पड़ गई। लेकिन अक्षय कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में तो एंट्री ले ली लेगी। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है।

बता दें, यह अक्षय कुमार की 11वीं फिल्म होगी, जो 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। हालांकि केसरी का बजट 80 करोड़ तक का है, लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ तक का कलेक्शन करना होगा।फिल्म में अक्षय कुमार को तो फैंस ने पसंद किया है। लेकिन फिल्म की कहानी कुछ ढ़ीली रह गई है।

Kesari

केसरी उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सिंतबर 1891 में अपनी वीरता और जाबांजी से 10,000 अफगानियों से लड़ाई कर सारागढ़ी को बचाया था। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा में अक्षय के साथ दिख रही हैं परिणीति चोपड़ा, जो कि उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X