BOX OFFICE: अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी 'केसरी'- ताबड़तोड़ कमाई जारी
अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी ने दूसरे सोमवार को भी 4 करोड़ के लगभग की कमाई की है। 12 दिनों में फिल्म ने 129 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। और अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो केसरी 150-155 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। फिल्म हिट हो चुकी है।
फिलहाल फिल्म की कमाई को देखते हुए माना जा सकता है कि यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित होगी। हालांकि रजनीकांत- अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने हिंदी में 188 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन उसे बॉलीवुड फिल्म में नहीं गिना जा सकता।

फिलहाल अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा। जिसने भारत में 134 करोड़ का बिजनेस किया था। जाहिर है आने वाले दो दिनों में केसरी यह आंकड़ा पार कर जाएगी। 80 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है।
बहरहाल, यहां जानते हैं केसरी के बाद.. और किन किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications











