अक्षय कुमार की 'केसरी'- BOX OFFICE पर होगी इतने करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग!
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी इस शुक्रवार यानि की 21 मार्च को रिलीज होने के तैयार है। कोई शक नहीं कि यह काफी बड़े स्तर की फिल्म है। वहीं, अक्षय कुमार की देशभक्ति फिल्म होने की वजह से यह काफी चर्चा भी बटोर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह 18-20 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।
अक्षय कुमार की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। वह भी जब फिल्म देशभक्ति के रंग के लिपटी हो तो बात कुछ और ही होती है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि इस होली अक्षय अपने फैंस को सिनेमाघर तक खिंचने में जरूर सफल होंगे।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले यह फिल्म भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग लगभग फाइनल ही है। केसरी के साथ रिलीज होगी 'मर्द को दर्द नहीं होता'। हालांकि इस फिल्म की भी चर्चा है, लेकिन जाहिर है केसरी को बॉक्स ऑफिस पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।


Click it and Unblock the Notifications