BOX OFFICE: अक्षय कुमार की केसरी का धमाकेदार वीकेंड- जानें चार दिनों का कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने चार दिनों के लंबे वीकेंड में 75 करोड़ तक की कमाई कर ली है। हालांकि उम्मीद 90 करोड़ तक की गई थी। लेकिन पहले दिन के बाद फिल्म कुछ धीमी पड़ गई। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है।
केसरी उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सिंतबर 1891 में अपनी वीरता और जाबांजी से 10,000 अफगानियों से लड़ाई कर सारागढ़ी को बचाया था। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा में अक्षय के साथ दिख रही हैं परिणीति चोपड़ा, जो कि उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार को तो फैंस ने पसंद किया है। लेकिन फिल्म की कहानी कुछ ढ़ीली रह गई है। खासकर फर्स्ट हॉफ काफी धीमा है, जो फिल्म को उबाऊ बना देता है। लेकिन सेकेंड हॉफ में फिल्म के वॉर सीन्स लोगों में देशभक्ति जगाते हैं, जो लोगों को फिल्म से बांधे रखती है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के बाद अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिकी रहती है।
यहां जानें 2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications