केसरी BOX OFFICE: अक्षय कुमार की बंपर शुरुआत- दूसरे दिन भी किया जबरदस्त कलेक्शन
Recommended Video

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरूआत दी है। गुरुवार को 21.50 करोड़ के बाद शुक्रवार को भी फिल्म के शानदार कलेक्शन किया है। बता दें, दो दिनों में ही फिल्म 40 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ के लगभग की कमाई की है।
अक्षय कुमार की फिल्मों में देशभक्ति का तड़का.. शायद ही कभी काम ना करे। केसरी के साथ भी कुछ ऐसा ही नहीं। फिल्म के निर्देशन में भले ही ज्यादा दम ना हो। अक्षय ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को निराश नहीं किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 90 करोड़ पार कर जाएगी।

केसरी उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सिंतबर 1891 में अपनी वीरता और जाबांजी से 10,000 अफगानियों से लड़ाई कर सारागढ़ी को बचाया था। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा में अक्षय के साथ दिख रही हैं परिणीति चोपड़ा, जो कि उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications