'केसरी' के साथ अक्षय कुमार का BOX OFFICE धमाका- ओपनिंग के साथ बनाया रिकॉर्ड
अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर खास रिकॉर्ड बना लिया है। केसरी ने गुरुवार को 20 करोड़ से ऊपर ओपनिंग दी है। बता दें, इसी के साथ यह 2019 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। जी हां, फिल्म ने रणवीर सिंह की गली बॉय और अजय देवगन की टोटल धमाल जैसी फिल्मों को ओपनिंग डे पर पीछे कर दिया है।
हालांकि यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पायी है। 2.0 के अलावा बात की जाए तो अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है गोल्ड, जिसने पहले दिन 22.50 करोड़ कमाया था।

ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक केसरी शानदार कमाई करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार तक.. यानि की 4 दिनों के लंबे वीकेंड तक ही फिल्म 90-95 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। बता दें, सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित यह फिल्म 80 करोड़ के तगड़े बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिलहाल अक्षय कुमार की फिल्म के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है।
यहां जानें 2019 में रिलीज टॉप ओपनिंग फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications