केसरी BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में सलमान खान के करीब पहुंचे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की 11वीं फिल्म होगी। कोई शक नहीं कि यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फिलहाल 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार से आगे सिर्फ सलमान खान हैं, जिनकी 13 फिल्में इस लिस्ट में शामिल है और भारत के साथ यह आंकड़ा बढ़ने वाला है।
खास बात है कि इस साल जहां सलमान खान सिर्फ भारत के साथ आ रहे हैं। वहीं, केसरी के बाद अक्षय कुमार की और तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं- गुड न्यूज, हाउसफुल 4 और मिशन मंगल। जाहिर है 2019 में ही अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में सलमान खान को बराबरी का टक्कर दे सकते हैं।

वहीं, शाहरुख खान टॉप 3 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। जबकि उनके अगली फिल्मों की भी फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। जाहिर है ऐसे में बाकी सुपरस्टार्स काफी आगे निकल जाएंगे। बहरहाल, यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications