BOX OFFICE: 10 दिनों तक 'केसरी' की ताबड़तोड़ कमाई- अक्षय कुमार की टॉप फिल्मों में शामिल
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। केसरी ने 11 दिनों में ही 125.01 करोड़ की कमाई कर ली है और अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो केसरी 150 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। फिल्म हिट हो चुकी है।
बता दें, केसरी अक्षय कुमार की 11वीं फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। सलमान खान के बाद 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्में अक्षय कुमार के नाम है। वहीं, 2019 में आने वाली तीन फिल्मों के साथ अक्षय यह रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं।

केसरी 80 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी है। जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता है। यानि की टॉयलेट एक प्रेम कथा (133.60 करोड़) को पार कर यह अक्षय कुमार की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











