BOX OFFICE: 'जॉली एलएलबी 2' को मिला वैलेंटाइन डे का फायदा.. धड़ाधड़ कमाई!
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 को मंगलवार को मिला वैलेटाइन डे का फायदा। यहां जानें फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 66.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने सोमवार से ज्याद मंगलवार को कमाई की है। जी हां, फिल्म को वैलेंटाइन का फायदा मिला है।
[कंट्रोवर्सी खत्म.. धमाकेदार RECORD के साथ सुपरस्टार का कमबैक]
वीकेंड पर 50 करोड़ कमाने के बाद सोमवार को फिल्म ने 7.26 करोड़ और मंगलवार को 9.07 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी! बता दें, फिलहाल अक्षय कुमार की टॉप फिल्म है राउडी राथौड़..

जॉली एलएलबी 2 अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के साथ अच्छी बात यह है कि आने वाले 2 हफ्तों तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। अगली फिल्म 24 फरवरी को रंगून आएगी.. यानि तब तक अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।
यहां जानें फिल्म से जुड़े कुछ आंकड़े-


Click it and Unblock the Notifications