BOX OFFICE: अक्षय कुमार की फिल्म का FINAL कलेक्शन.. धमाकेदार प्रॉफिट!
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रॉफिट जानें यहां। साथ ही जानें कितना हो सकता है फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन।
अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस हिट साबित हो चुकी है। यह भी हमने बता दिया है कि 100 करोड़ी क्लब में यह अक्षय कुमार की लगातार चौथी फिल्म है। बता दें, भारत में फिल्म ने अब तक 110.71 करोड़ का कलेक्शन किया है।
[3000 करोड़ के साथ.. 2017 होगी बॉलीवुड की BEST साल!]
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जॉली एलएलबी 2 ने 188 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवरसीज में फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई की है। जॉली के लिए सबसे अच्छी बात यह रही है कि रिलीज के बाद लगभग 2 हफ्तों तक इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं आई। वहीं, रंगून रिलीज होते ही फ्लॉप रही। जिसका फायदा अक्षय की फिल्म को मिला।

ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो जॉली एलएलबी 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 114-115 करोड़ तक जा सकता है। यानि की अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्मों से काफी कम। खैर, फिल्म ने अब तक 146 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। बहरहाल, यहां जानें 2017 में रिलीज अब तक की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications