BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. 125 करोड़ के साथ सुपरहिट!
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 2 के साथ तैयार हैं। यहां जानें कैसा होगा फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर।
अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' रिलीज होने वाली है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गजब का क्रेज देखा जा रहा है। लिहाजा, इस क्रेज को देखते हुए फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
''अक्षय कुमार के सामने मुझे नजरअंदाज नहीं किया गया....''
136 मिनट की यह फिल्म छोटी छोटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। साथ ही एक सुपरहिट फिल्म की सीक्वल होना भी फिल्म को फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस का पूरा दारोमदार अक्षय कुमार के कंधों पर ही है।

ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो अक्षय कुमार की वजह से फिल्म को 15-18 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसके आमने सामने कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए अच्छा खासा मौका है।
यहां जानें कैसा होगा जॉली एलएलबी 2 बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications











