रईस और काबिल हिट.. जॉली एलएलबी 2 के लिए अक्षय के दिल की धड़कन हुई तेज

रईस और काबिल अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 2 के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। सौ करोड़ क्लब में शामिल होने का दबाव अक्षय कुमार पर बढ़ता चला जा रहा है।

रईस और काबिल हिट.. जॉली एलएलबी 2 के लिए अक्षय के दिल की धड़कन हुई तेज

साल की शुरुआत का दूसरा महीना है। हमेशा की तरह अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की सौगात लेकर हाजिर हो रहे हैं।वह अपनी नई फिल्म जॉली एलएलबी 2 से इस सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 का टकराव किसी बड़ी फिल्म से नहीं हो रहा है। अकेले रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर खुद को मुनाफे की तरफ ले जाना अक्षय कुमार के लिए आसान नहीं होने वाला है।

इसकी वजह शाहरूख खान और ऋतिक रोशन हैं। जी हां, भले ही यह दोनों फिल्में जनवरी में रिलीज हुई हो। लेकिन रईस और काबिल अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 2 के लिए खतरा बन सकती है।

सौ करोड़ की कमाई का टारगेट रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की परेशानी का कारण बन चुका है। हिंदी सिनेमा में पहले केवल खान की फिल्मों के गणित को बॉक्स ऑफिस पर परखा जाता था। पिछले कुछ साला से अक्षय कुमार ने खुद को भी इस फेहरिस्त में शामिल कर दिया है।

अक्षय कुमार की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्में रुस्तम, एयरलिफ्ट जैसी कहानी आधारित फिल्मों के साथ हाऊसफुल 3 की कॉमेडीभी दर्शकों को पसंद आयी। बैक टू बैक फिल्मों के कारण साल 2016 में अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस किंग रहे हैं।

कहीं ना कहीं उनके बीते साल के फिल्मों के कमाई की तुलना इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों से की जा सकती है। इसकी शुरुआत जॉली एलएलबी 2 से होना तय है। दूसरी तरफ साल की शुरुआत में काबिल और रईस से धुआंधार कमाई करने के बाद अब बॉक्स ऑफिस बिजनेस की उम्मीद अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 से होना तय है।

आइए जानते हैं क्या जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार की झोली में कमाई की बरसात कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X