BOX OFFICE: ना सलमान की ईद, ना दिवाली.. इस 'खास' दिन अक्षय कुमार मारेंगे HATTRICK
जी हां, जैसे सलमान खान के लिए ईद लकी है और शाहरूख खान के लिए दिवाली रिलीज.. उसी तरह अक्षय कुमार के लिए भी एक खास फेस्टिवल लकी साबित होता जा रहा है। हम बात कर हैं IPL मैच की। इस साल आईपीएल खत्म होते ही अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' रिलीज हो रही है।
अक्षय कुमार की फिल्मों पर नजर डालें तो यह उनकी तीसरी फिल्म होगी.. जो पोस्ट आईपीएल.. यानि आईपीएल खत्म होते ही रिलीज हो रही है। इससे पहले साल 2012 में 'राउडी राथौड़' और फिर 2014 में 'हॉलीडे' भी आईपीएल खत्म होते ही रिलीज हुई थी।
BLOCKBUSTER होगी 'हाउसफुल 3'.. 'एयरलिफ्ट' से ज्यादा कमाई FINAL है!
और यह तो आप जानते ही हैं कि ये दोनों ही फिल्में 100 करोड़ कल्ब में शामिल है। यहां तक की राउडी राथौड़ अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। लिहाजा, हाउसफुल 3 का 100 करोड़ की कमाई करना ज्यादा मुश्किल नहीं नजर आता।
यूं भी अक्षय कुमार इस साल एयरलिफ्ट जैसी सुपरहिट फिल्म देकर धमाल मचा चुके हैं। और लगातार गंभीर फिल्मों में देखने के बाद अब फैंस उन्हें कॉमेडी रोल में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
यहां देंखे अक्षय कुमार की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications