Akshay Kumar: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, टॉप 7 शामिल हुई OMG 2

akshay-kumar-highest-grossing-films-at-the-box-office-omg-2-enters-top-7-list

Akshay Kumar's Highest Grossing Films: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' ने दिखा दिया है कि यदि कंटेंट में दम हो तो दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर तक जरूर आएंगे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 17वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 135.92 करोड़ तक पहुंच गई है।

ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। वहीं, खास बात है कि एयरलिफ्ट, टॉयलेट एक प्रेम कथा और राउडी राथौड़ जैसी फिल्मों को पीछे करते हुए यह अक्षय कुमार की टॉप 7 फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है।

अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो एक्टर की अब तक 16 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जो एक खास रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में सलमान खान भी 16 फिल्में भी टॉप पर हैं।

5 फ्लॉप फिल्मों की कड़ी को OMG 2 ने तोड़ा

पिछली कुछ फिल्मों के साथ अक्षय ने अपने करियर में काफी उतार देखा था। जबकि उनकी बैक टू बैक 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, राम सेतु और सेल्फी.. सभी फिल्में औंधे मुंह गिर पड़ी। लेकिन ओएमजी 2 के साथ यह कड़ी अब टूट चुकी है। बता दें, इस साल अक्षय कुमार की एक और फिल्म आने वाली है 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू'.. जो 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये हैं अक्षय कुमार की टॉप-10 कमाई करने वाली फिल्में:

हाउसफुल 4- 206 करोड़
गुड न्यूज़- 201.14 करोड़
मिशन मंगल- 200.16 करोड़
सूर्यवंशी- 195.04 करोड़
2.0 [हिन्दी] - 188 करोड़
केसरी - 154.42 करोड़
ओएमजी 2 - 135.92 करोड़*
टॉयलेट - एक प्रेम कथा - 134.25 करोड़
राउडी राठौड़- 133 करोड़
एयरलिफ्ट- 129 करोड़

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar omg 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X