BOX OFFICE: 200 करोड़ पार अक्षय कुमार की "गुड न्यूज़"- यहां जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार- करीना कपूर स्टारर फिल्म गुड न्यूज की धमाकेदार कमाई जारी है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के एक हफ्ते में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है। गुड न्यूज ने भारत में अब तक 150.90 करोड़ (gross) का कलेक्शन किया है। वहीं, यूएसए और कनाडा में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।
दूसरे वीकेंड तक भी फिल्म के पास 2700 स्क्रीन हैं, जिस वजह से फिल्म का जलवा जारी रहेगा। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म IVF के इर्द गिर्द घूमती है। यह फैमिली फिल्म है, लिहाजा न्यू ईयर पर लोंगो ने इसे बढ़ चढ़कर देखा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 200 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। गुड न्यूज़ के पास फिलहाल कमाने के लिए और एक पूरे हफ्ते का समय है। 10 जनवरी को अजय देवगन की तानाजी और दीपिका पादुकोण की छपाक रिलीज होने वाली है। लिहाजा, तक तक गुड न्यूज़ सिनेमाघरों पर कायम रहेगी।
करण जौहर ने फिल्म के 200 करोड़ पार करने की खुशी में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए फिल्म के सभी कास्ट एंड क्रू को धन्यवाद कहा है। करण ने अक्षय कुमार की तारीफ में लिखा- फिल्म को सुनते ही हां करने के लिए और डेब्यू डाइरेक्टर पर भरोसा बनाए रखने के लिए धन्यवाद।
View this post on InstagramA post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
जनवरी 2020: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत का धमाका, बेसब्री से इंतज़ार


Click it and Unblock the Notifications











