BOX OFFICE: भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी "गुड न्यूज़" की जबरदस्त कमाई, जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को न्यू ईयर की छुट्टियों का पूरा फायदा मिल रहा है। फिल्म ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। पहले वीकेंड के बाद जहां भारत में फिल्म 65.99 करोड़ की कमाई कर चुकी है, ओवरसीज में फिल्म ने 16.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

यूएसए और कनाडा में फिल्म ने 1.06 मिलियन डॉलर, यूएई और खाड़ी देशों में 378 हजार डॉलर, यूके में 246 हजार डॉलर.. और फिज़ी में 300 हजार डॉलर.. का कलेक्शन किया है।

Good Newwz

कोई शक नहीं कि न्यू ईयर तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई रहेगी। छुट्टियों के साथ साथ फिल्म को अक्षय कुमार के स्टारडम और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। फिल्म को समीक्षकों से तारीफ मिली थी, जिसका असर ओपनिंग पर भी साफ दिखा। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

साल 2019 में रिलीज हुई यह अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है। केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 के साथ गुड न्यूज़ भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है। जाहिर है अक्षय कुमार के लिए यह साल धमाकेदार रहा है। जहां उनकी दो फिल्मों ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, केसरी 150 करोड़ तक पहुंच पाई.. और गुड न्यूज ने शानदार ओपनिंग दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X