BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' की शानदार ओपनिंग- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
2019 की अंतिम और इस साल अक्षय कुमार की चौथी फिल्म गुड न्यूज इस शुक्रवार रिलीज हुई है। अक्षय, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों और आम पब्लिक से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर भी देखा जा सकता है। फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 17.56 करोड़ की ओपनिंग दी है।
बता दें, भारत में फिल्म 3100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में 700 स्क्रीन पर। शुक्रवार को फिल्म 25-30 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने वाला है। कोई शक नहीं कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा।

ट्रेड पंडितो की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक अब 65-70 करोड़ तक पहुंच पाएगी। न्यू ईयर की छुट्टियों का भी फिल्म को जमकर फायदा होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार यह फिल्म कहां तक पहुंच पाती है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











