BOX OFFICE: "गुड न्यूज़" का एक हफ्ता पूरा- अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में शामिल- जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता गुज़ार लिया है। फिल्म को न्यू ईयर की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिला है और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। गुरुवार को 10.80 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 127.90 करोड़ तक पहुंच चुका है। गुड न्यूज अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो गुड न्यूज़ दूसरे वीकेंड के साथ 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म ने शुक्रवार को 17.56 करोड़, शनिवार को 21.78 करोड़, रविवार को 25.65 करोड़, सोमवार को 13.41 करोड़, मंगलवार 16.20 करोड़, बुधवार को 22.50 करोड़ और गुरुवार को 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया है।

 Good Newwz

वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म 50 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है। यूएसए और कनाडा में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें, फिल्म 37 करोड़ के बजट पर ही तैयार हुई थी।

गुड न्यूज़ के पास फिलहाल कमाने के लिए और एक पूरे हफ्ते का समय है। 10 जनवरी को अजय देवगन की तानाजी और दीपिका पादुकोण की छपाक रिलीज होने वाली है। लिहाजा, इससे पहले तक गुड न्यूज़ सिनेमाघरों पर कायम रहेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

साल 2019 में अक्षय कुमार की 4 फिल्में रिलीज हुई- केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़.. चारों ही फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X