BOX OFFICE: अक्षय कुमार की "गुड न्यूज़" का जबरदस्त न्यू ईयर धमाका- 100 करोड़ पार कलेक्शन
न्यू ईयर की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिला है अक्षय कुमार- करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज को। बुधवार का दिन होते हुए भी फिल्म ने छठे दिन धमाकेदार कमाई की है। 1 जनवरी को फिल्म ने 22.50 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 117.10 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय, करीना, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदारों में दिखे।
छुट्टियों के साथ साथ फिल्म को अक्षय कुमार के स्टारडम और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। गुड न्यूज़ के आते ही दबंग 3 की कमाई धीमी पड़ गई, लिहाजा फिल्म के पास कमाई के लिए अच्छा खासा समय रहा। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।
जनवरी 2020: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत का धमाका, बेसब्री से इंतज़ार


Click it and Unblock the Notifications