BOX OFFICE: सोमवार को भी "गुड न्यूज़" की तगड़ी कमाई- हिट है अक्षय कुमार की फिल्म
फिल्म गुड न्यूज की शानदार कलेक्शन के साथ बॉलीवुड साल 2019 को अलविदा कहने वाली है। जाहिर है फिल्म को न्यू ईयर की छुट्टियों को बेजोड़ फायदा मिल रहा है। वहीं, फिल्म के कंटेंट को भी काफी पसंद किया जा रहा है। सोमवार को भी फिल्म ने 13.41 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 78.40 करोड़ तक पहुंच चुका है। कोई शक नहीं कि गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस सुपरहिट हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म न्यू ईयर के दिन भी जमकर कमाई करने वाली है।
छुट्टियों के साथ साथ फिल्म को अक्षय कुमार के स्टारडम और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। फिल्म को समीक्षकों से तारीफ मिली थी, जिसका असर ओपनिंग पर भी साफ दिखा। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications