Good Newwz की जबरदस्त होगी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग, 'दबंग 3' के बीच धमाका पक्का!
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक- कॉमेडी है, जो कि आईवीएफ के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के लेकर लोगों में क्रेज देखकर और ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है। गुड न्यूज़ 18-20 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा दुगुना हो सकता है।
फिल्म को न्यू ईयर की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा। फिल्म के पास पहले वीकेंड के बाद भी कमाने के लिए अच्छा खास समय है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म इसी में बजट से दुगुनी कमाई कर लेगी। बता दें, इस साल ये अक्षय कुमार की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 सुपरहिट रही है।

27 दिसंबर को गुड न्यूज सोलो रिलीज हो रही है। वहीं, अगले हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म नहीं आ रही है। ऐसे में फिल्म के पास पूरी तरह कमाने के लिए पूरे दो हफ्ते का समय है। कोई शक नहीं कि गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है।
यहां जानें गुड न्यूज़ का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-
INTERVIEW: "महेश मांजरेकर की बेटी हूं, इसीलिए दबंग 3 में मौका कुछ आसानी से मिला"- सई मांजरेकर


Click it and Unblock the Notifications