गुड न्यूज़ बॉक्स ऑफिस - वीकेंड पर अक्षय कुमार का धांसू प्रदर्शन, बिजनेस में तगड़ी उछाल
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया। बारी अब फिल्म के वीकेंड का हाल जानने की है। जहां फिल्म ने शुक्रवार को 17 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं शनिवार को फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई की है।
लेकिन इसके साथ वीकेंड यानी कि रविवार को फिल्म को सबसे अधिक दर्शक मिलने की उम्मीद की जा रही है। ये भी माना जा रहा है कि न्यू ईयर के वेकेशन का फायदा भी फिल्म को मिलता हुआ दिखाई देगा।

आपको बता दें कि पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग के लिहाज से वीकेंड को काफी बड़ा उछाल दिया है। ये इस साल की अक्षय की चौथी फिल्म है। जिसने फिर से अक्षय कुमार को सुपरहिट जोन में लाकर खड़ा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications