BOX OFFICE: अक्षय कुमार की गोल्ड- 8 दिनों में ही बजट पार- धड़ाधड़ कमा रही है प्रॉफिट

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने भी अपना बजट पार कर लिया है। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर प्रॉफिट कमा रही है। बता दें, गोल्ड लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है- 70 करोड़ प्रोडक्शन खर्च और 10 करोड़ प्रमोशन। जबकि फिल्म ने अब तक लगभग 83 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि की बजट से ज्यादा।

सलमान के साथ फिल्म करने की बात पर सनी देओल का 'जबरदस्त' जवाब!

हालांकि फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा, जो कि फिलहाल मुश्किल दिखता है। इसका एक बड़ा कारण है कि फिल्म सत्यमेव जयते से क्लैश हुई है। जॉन की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से काम कर रही है।

Akshay Kumar

इस वीकेंड गोल्ड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की नौवीं फिल्म होगी। गोल्ड ने दूसरे वीकेंड तक भी मल्टीप्लेक्स में अच्छी पकड़ बना कर रखी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 110-115 करोड़ तक लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X