..................... अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग देगी? Akshay Kumar Gold Opening Box Office Prediction - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: अक्षय कुमार की धमाकेदार ओपनिंग- तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड- 20 करोड़ कमाई!

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो रही है। हॉकी और देशभक्ति को जज्बा लिये यह फिल्म अब काफी सुर्खियां बटोर रही है। अक्षय फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। ऐसे में फिल्म से शानदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दो सालों से अक्षय स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म लेकर आते हैं और फिल्म सुपरहिट जाती है।

'मैं शाहरुख खान के साथ कब काम करूंगी, यह शाहरुख से ही जाकर पूछिए'

ट्रेड पंडितों की मानें तो गोल्ड 20 से 22 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग दे सकती है। यानि की यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित होगी। 2017 में 15 अगस्त को ही रिलीज हुई फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा ने 20 करोड़ की ओपनिंग दी थी। अक्षय गोल्ड के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

gold

गोल्ड भारत में लगभग 3200-3500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। हालांकि जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते क्लैश हो रही है, लेकिन मल्टीप्लेक्स दर्शकों में गोल्ड के लिए कमी नहीं आएगी। पहले वीकेंड तक अक्षय की गोल्ड 65 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी।

यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X