अक्षय कुमार की गोल्ड - 10 दिन में बॉक्स ऑफिस से आउट हुए अक्षय, 100 करोड़ पर LOCKED
अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड की रिलीज़ को 9 दिन हो चुके हैं और फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन ट्रेड पंडितों के कयास फिल्म को लेकर अच्छे नहीं है। माना जा रहा था कि ये फिल्म आखिरकार, अक्षय कुमार के लिए 150 करोड़ क्लब की ओपनिंग करेगी लेकिन फिलहाल ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा है।
गोल्ड की रिलीज़ के 10 दिन में फिल्म 80 - 85 करोड़ के आसपास रहेगी। यानि कि 10 दिन में भी अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ले पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ, जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते अक्षय को पूरी टक्कर देगी। ऐसे में अक्षय के लिए अगले हफ्ते से 150 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ना मुश्किल होगा।

ये तय माना जा रहा है कि फिल्म का बजट इतना कम है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। हालांकि इससे भी दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म उनकी पूरे करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। जबकि, गोल्ड अक्षय कुमार की 104थी फिल्म है।
अपने पूरे करियर में अक्षय कुमार ने केवल दो ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं - एक करियर की शुरूआत में मोहरा और दूसरी करियर के नए पड़ाव में - राउडी राठौर। अगर दिलचस्प आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार के पास केवल 10 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट है जिनमें से कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।
बात की जाए बॉक्स ऑफिस क्लैश की तो अक्षय कुमार 17 बार बॉक्स ऑफिस क्लैश कर चुके हैं। जिनमें से 10 वो जीत भी चुके हैं। देख लीजिए अक्षय कुमार का ये क्लैश स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications