BOX OFFICE: 100 करोड़ का कलेक्शन- लेकिन हिट नहीं हुई अक्षय कुमार की गोल्ड
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 13 दिनों में फिल्म ने 101 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि काफी शानदार है। लेकिन गौरतलब है कि फिल्म का बजट 85 करोड़ है। लिहाजा, हिट होने के लिए फिल्म को 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना पड़ेगा। जो कि अब संभव नहीं है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 105-107 करोड़ तक जा सकता है।
सनी देओल BOX OFFICE रिपोर्ट- 7 सालों का रिकॉर्ड टूटेगा या एक और फ्लॉप!
यानि की फिल्म गोल्ड 100 करोड़ पार होकर भी हिट फिल्मों की श्रेणी में नहीं आ पाई। वहीं, सत्यमेव जयते छोटे बजट की होने की वजह से बजट पार कर अब तक 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है।

अक्षय कुमार की गोल्ड ने म्यूजिक, सैटेलाइट और ओवरसीज राइट्स से लगभग 55 करोड़ की कमाई की है। लिहाजा, फिल्म अपना बजट तो पार कर चुकी है। लेकिन मुनाफेदार साबित नहीं हो पाई है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की नौवीं फिल्म है। वहीं, सुपरस्टार की टॉप फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है।
यहां जानें 100 करोड़ क्लब में शामिल अक्षय कुमार की फिल्में


Click it and Unblock the Notifications