BOX OFFICE: अक्षय कुमार की गोल्ड- 10 दिनों में सुपरहिट- शानदार कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन हो चुके हैं। बता दें, अक्षय कुमार की ये फिल्म हिट हो चुकी है, वहीं, दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले लेगी। गोल्ड अब तक 89.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है।
सलमान खान से क्लैश करेंगे ये सुपरस्टार- बॉक्स ऑफिस पर मचेगा दंगल
वहीं, गोल्ड ने इसी साल रिलीज अक्षय की फिल्म पैडमैन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 115-120 करोड़ तक जा सकता है। खास बात है कि इस हफ्ते भी 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के अलावा कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, गोल्ड के पास कमाने के लिए काफी लंबा समय है।

गोल्ड जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के साथ रिलीज हुई थी। जाहिर है यदि फिल्म क्लैश ना हुई होती.. तो गोल्ड 100 करोड़ क्लब में कब का शामिल हो चुकी होगी। सत्यमेव जयते ने सिंगल स्क्रीन थियेटरों में शानदार प्रदर्शन किया है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











