ये एक्टर दे रहा बैक टू बैक फ्लॉप फ़िल्में, मेकर्स का करवा चुके हैं 1000 करोड़ का नुकसान

Akshay Kumar

हमेशा ही हम बॉलीवुड में उन्हीं सितारों को तवज्जो देते हैं जिनकी फिल्में हिट होती हैं. लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार मिथुन चक्रवर्ती सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने वाले एक्टर बन चुके हैं. बता दे कि उन्होंने पूरे करियर में 180 फिल्में फ्लॉप दी है. यहां तक कि धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी फ्लॉप फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. लेकिन इसके बावजूद भी इन एक्टर्स की फिल्मों ने इतना नुकसान नहीं कराया, जितना एक एक्टर की फ्लॉप फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स का करवा दिया. दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार की. जिन्होंने अभी तक 57 फ्लॉप फिल्में बॉलीवुड को दे दी है. उनकी इन फिल्मों से कुल मिलाकर 1000 करोड़ के पार का नुकसान भी हुआ है.

एक्टर की फिल्मों से मेकर्स को हुआ 1000 करोड़ का घाटा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने अपने पूरे करियर में अभी तक 57 फ्लॉप फिल्में दे दी है. यहां तक कि उनकी हाल ही में छह बड़ी फ्लॉप फिल्में भी मौज़ूद हैं. 90 के दशक से लेकर 2000 तक उन्होंने सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी. मीडिया खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की 57 फ्लॉप फिल्मों से मेकर्स को 1000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ. बता दें कि एक्टर पिछले कुछ सालों में ही 400 करोड़ का प्रोड्यूसर्स का नुकसान करवा चुके हैं.

एक्टर ने दी 57 फ्लॉप फ़िल्में

कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज से 140 करोड़ और रामसेतु फिल्म से मेकर्स को 70 करोड़ का घाटा हुआ. इसी के साथ बच्चन पांडे, राउडी राठौर, टशन, रक्षाबंधन और कमबख्त इश्क जैसी फिल्मों से भी मेकर्स का भारी नुकसान हुआ है. अक्षय कुमार में 57 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अपना दबदबा जारी रखा है. आज भी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार है. यहां तक कि प्रोड्यूसर्स भी उन्हें फिल्मों में ऑफर करते हैं और पैसा भी लगाते हैं.

अक्षय ने करियर में दी हैं 42 हिट फ़िल्में

अक्षय कुमार के भले ही 57 फिल्में पूरे करियर में श्लोक भी हो लेकिन इसके बावजूद भी वह आज भी बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने पूरे करियर में 42 हिट फिल्में भी दी है. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि इतनी हिट फिल्में तीनों खानों में से किसी ने भी नहीं दी है. इसी के साथ साथ अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में तीन ब्लॉकबस्टर और 11 सुपरहिट फिल्में भी शुमार हैं. अन्य फिल्मों की वजह से उन्हें कॉमेडी किंग खिताब हासिल हुआ है.

ओह माय गॉड फ़िल्म को लेकर अक्षय से लगी हुई हैं उम्मीदें

अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लिप फ्लॉप फिल्में दी और आपको बता दें कि इसी वजह से वह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बने हुए हैं. लेकिन अब वह 'ओह माय गॉड 2' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर हर किसी को उनसे उम्मीद लगी हुई है. एक्टर की इस फिल्म को काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि इस बार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के सामने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' भी आने वाली है.

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X