अक्षय कुमार की दनदनाती एंट्री, चीन में तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनकी एक फिल्म सालों-साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए रहती है। इनकी फिल्में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी ताबड़तोड़ कमाई करती दिखाई देती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही चीन के बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा हाल ही में चीन के सिनेमाघरों में 'टॉयलेट हीरो' के नाम से रिलीज़ हुई है। यहां इस फिल्म को 1 हजार 500 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा हैl फिल्म के चीन में 58 हजार शो तो होने की उम्मीद हैl ये अपने आप ये एक रिकॉर्ड हैl
[कल रात बॉलीवुड स्टार्स का जबरदस्त Dhamaka, सबसे खास रही सलमान की एंट्री, बाकी सब फीके]
'टॉयलेट हीरो' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन लगभग 24 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद चीन बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 40 करोड़ हो गया है। बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को चीन के बॉक्स ऑफिस पर 2.36 मिलियन डॉलर यानि 15 करोड़ 93 लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में बाहुबली 2 और बजरंगी भाईजान है।

वहीं, यदि टॉयलेट एक प्रेम कथा चीन में 600-700 करोड़ भी कमा लेती है तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एक भी फिल्म नहीं है। चीन में यह फिल्म 'टॉयलेट हीरो' नाम से रिलीज हुई है। यदि फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा तो स्क्रीन बढ़ाए भी जा सकते हैं। बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











